सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Late night robbery in Raipur revealed: Police arrested five accused, recovered knife and mobile

रायपुर में देर रात लूट का खुलासा: पुलिस ने किया पांच आरोपी को गिरफ्तार, चाकू और मोबाइल बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अमन कोशले Updated Thu, 09 Apr 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में देर रात हुई दो लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 युवक और 3 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।

Late night robbery in Raipur revealed: Police arrested five accused, recovered knife and mobile
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में देर रात हुई दो लूट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 युवक और 3 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त वाहन और चाकू भी बरामद किए हैं।
Trending Videos


पहली घटना 30 मार्च की रात करीब 1:30 बजे की है, जब सत्ती बाजार निवासी युवक अस्पताल से घर लौट रहा था। रायपुरा ओवरब्रिज के पास 3-4 बदमाशों ने उसे रोककर चाकू दिखाकर सोने की चेन, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना 27 मार्च की देर रात की है, जब एक युवक की गाड़ी रास्ते में खराब हो गई थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन बदमाश पहुंचे और उसे डराकर मोबाइल फोन, बैग, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के साथ संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों की सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा वाहन और चाकू जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed