{"_id":"69a3ad502d09d8c7c5090f1d","slug":"15-naxalites-surrender-in-mahasamund-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 25 लाख के इनामी नक्सली विकास उर्फ सुदर्शन सहित 15 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 25 लाख के इनामी नक्सली विकास उर्फ सुदर्शन सहित 15 नक्सलियों ने छोड़े हथियार, किया आत्मसमर्पण
Sun, 01 Mar 2026 08:37 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:37 AM IST
सार
ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बलांगीर-बरगढ़-महासमुंद (बीबीएम) डिवीजन कमेटी से जुड़े 15 इनामी माओवादियों ने देर रात पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सरेंडर महासमुंद के बलौदा थाने में हुआ, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार पुलिस के समक्ष रखे। आत्मसमर्पण करने वालों में 9 महिला कैडर और 6 पुरुष नक्सली शामिल हैं।
विज्ञापन
ओडिशा के पश्चिम सब जोनल ब्यूरो सचिव, विकास उर्फ सुदर्शन, जिसने हथियार छोड़े हैं, उस पर 25 लाख रुपये का भारी इनाम घोषित था। इन सभी 15 नक्सलियों ने सरकार की नीतियों में विश्वास जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन अपनाने का निर्णय लिया है। महासमुंद पुलिस इस सरेंडर प्रक्रिया से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को पूरा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन