फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   50 meter long bridge damaged in five years

कौन होगा जिम्मेदार: खराब सड़क और खस्ताहाल पुल, पांच साल में हो गया क्षतिग्रस्त; अधिकारियों का रटा-रटाया जवाब

Sat, 23 Sep 2023 11:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 11:03 PM IST
सार

चिंगरौद नाले पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा वर्षो पहले लगभग 50 मीटर लम्बा पुल बनाया गया था। जो अब खराब स्थिति में है।

विज्ञापन
50 meter long bridge damaged in five years
जर्जर पुल से गुजरते वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद मुख्यालय से महज 10 किमी दूरी पर बसा है ग्राम बम्हनी। ग्राम बम्हनी और ग्राम चिंगरौद को जोड़ने के लिए चिंगरौद नाले पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा वर्षो पहले लगभग 50 मीटर लम्बा पुल बनाया गया था, जो विगत चार-पांच साल से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे आसपास के आधा दर्जन गांव बम्हनी, चिंगरौद, लाफिनखुर्द, लाफिनकला, बरोण्डा बाजार, मचेवा के सैकड़ों लोगों को राजिम गरियाबंद जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


चिंगरौद से राजिम गरियाबंद जाने का एक मात्र रास्ता है। बारिश के दिनों में चिंगरौद नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने और रेत व फर्शी की भारी वाहनों के कारण सड़क भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। बारिश के कारण मौसम में तो नाले के पानी से रास्ता बह जाता है, जिससे बम्हनी का चिंगरौद, हथखोज से संपर्क टूट जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण वर्षो से पुल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं पर ग्रामीणों की मांगो पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अभी हाल में हुए बारिश से दो बार सड़क बह चुकी हैं। लोक निर्माण विभाग केवल खानापूर्ति में लगा रहता है। 

संपर्क टूट जाने पर फर्शी पत्थर डाल देता है। ग्रामीण जहां लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं, वहीं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारी प्रोजेक्ट बनाकर भेजने की बात कहते हुए स्वीकृति उपरांत काम कराने का रटारटाया राग अलाप रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed