{"_id":"697e28cac275cafaa9059d79","slug":"administration-seals-balodia-mill-in-mahasamund-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में कार्रवाई: सरायपाली की बालोदिया मिल में 61 हजार बोरा धान की कमी, प्रशासन ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में कार्रवाई: सरायपाली की बालोदिया मिल में 61 हजार बोरा धान की कमी, प्रशासन ने किया सील
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: राहुल तिवारी
Updated Sat, 31 Jan 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद जिले में राइस मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान सरायपाली स्थित बालोदिया राइस मिल में 61 हजार से अधिक बोरा धान की कमी पाई गई। अनियमितता पर प्रशासन ने समस्त स्टॉक जब्त कर मिल को सील कर दिया है।
बालोदिया राइस मिल सील
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में राइस मिलों के भौतिक सत्यापन का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में सरायपाली की बालोदिया राइस मिल को एसडीएम अनुपमा आनंद ने सील कर दिया है। भौतिक सत्यापन के दौरान इस राइस मिल में 61 हजार 203 बोरा धान की कमी पाई गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
Trending Videos
संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि राइस मिल में निर्धारित स्टॉक के अनुरूप धान उपलब्ध नहीं था। जांच के दौरान मिल में कुल 37759.6 क्विंटल (94399 बोरा) धान और 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) के लेखा-जोखा में भी अंतर पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अनियमितता के चलते प्रशासन ने मिल में उपलब्ध समस्त स्टॉक को जब्त कर लिया और मिल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा, खाद्य विभाग, मंडी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
