{"_id":"6752e2bfb07968251b040ae8","slug":"all-scheduled-caste-society-changed-strategy-held-a-rally-and-submitted-a-memorandum-2024-12-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बदली रणनीति, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन; जानें क्या है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: सर्व अनुसूचित जाति समाज ने बदली रणनीति, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन; जानें क्या है विवाद
Fri, 06 Dec 2024 05:11 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:11 PM IST
सार
बीते दिनों बलौदा बाजार में हुई घटना के बाद आज बड़ी संख्या में जिला सर्व अनुसूचित जाति समाज के लोगों ने विशाल रैली निकाली है। रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया। शहर के दादाबाड़ा मैदान से लेकर अंबेडकर चौक तक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदा बाजार में हुई घटना की पुनरावृति महासमुंद में ना हो इसलिए आज महासमुंद में प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखने को मिली। सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की टीम जगह-जगह पर मुस्तैद दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
दरअसल, बीते दिनों महासमुंद नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के साथ हुए झड़प के मामले में आज जिला सर्व अनुसूचित जाति समाज के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग के समर्थन में एसपी कार्यालय घेराव का आह्वान किया गया था। जिसे देखते हुए आज सुबह से ही शहर में गहमा-गहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
मामले में दूसरे पक्ष के आरोपी पूर्व पार्षद की गिरफ्तारी के बाद आज सर्व अनुसूचित जाति समाज के लोगों के द्वारा रणनीति में बदलाव कर रैली निकाल कर ज्ञापन सौंपा गया। शहर के दादाबाड़ा मैदान से लेकर अंबेडकर चौक तक रैली निकाली गई। अंबेडकर चौक में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रशासन को समाज के लोगों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में सर्व अनुसूचित जाति समाज का आरोप है कि, मामले में महिला नगर पालिका अध्यक्ष के साथ हुए मारपीट मामले में पुलिस के द्वारा झूठी शिकायत पर फर्जी FIR दर्ज की गई है, जिसमें बेगुनाहों का भी नाम शामिल है। पुलिस उस एफआईआर को निरस्त करें। इसके साथ ही बलौदाबाजार में हुई घटना में समाज के कई निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कवर्धा के तर्ज पर रिहाई सुनिश्चित किया जाए।
वहीं सर्व अनुसूचित जाति समाज का कहना है कि यदि प्रशासन के द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो आने वाले समय में जिला स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। वहीं मामले में एसडीएम महासमुंद ने ज्ञापन लेकर समाज को जो भी विधि संगत कार्रवाई होगी। उसे किए जाने का आश्वासन दिया है।