सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   BJP MLA Yogeshwar Raju held Janata Darbar listened to people problems assured solution in Mahasamund

Mahasamund: भाजपा विधायक योगेश्वर राजू ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनी समस्या, समाधान का दिया आश्वासन

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश सहित महासमुंद में भी सत्ता परिवर्तन के बाद अब महासमुंद के नवनिर्वाचित भाजपा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नई पहल की शुरुआत की है। वह जनता से सीधे रुबरु होने के लिए रोजाना भेंट-मुलाकात व जनदर्शन आयोजित कर रहे हैं।

BJP MLA Yogeshwar Raju held Janata Darbar listened to people problems assured solution in Mahasamund
विधायक योगेश्वर राजू ने लगाया जनता दरबार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश सहित महासमुंद में भी सत्ता परिवर्तन के बाद अब महासमुंद के नवनिर्वाचित भाजपा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नई पहल की शुरुआत की है। वह जनता से सीधे रुबरु होने के लिए रोजाना भेंट-मुलाकात व जनदर्शन आयोजित कर रहे हैं। अपने विधायक कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनदर्शन के माध्यम से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या व मांगों को न केवल सुन रहे हैं बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के भरोसे पर खरा उतरने व उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं।

 

इसी कड़ी में आज विधायक को समस्या व मांग से संबंधित 50 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें आवास की मांग, सड़क निर्माण की मांग, कोडार डेम से रबी फसल के लिए सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने की मांग, मकान के जल जाने पर आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग, अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग, मुक्तिधाम बनवाने की मांग, बच्चों की शिक्षा के लिए हाई स्कूल बनाने की मांग, आंगनबाड़ी में गर्म भोजन की व्यवस्था कराने की मांग सहित कई शिकायतें भी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

इन शिकायतों और मांग में प्रमुख रूप से ग्राम कापा के सचिव के खिलाफ अनियमितता की शिकायत की गई है। ग्राम पंचायत भाव में ग्रामवासियों ने मुक्तिधाम बनवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत चिंगरौद से बरोंडाबाजार तक सड़क निर्माण की मांग ग्रामवासियों के द्वारा की गई है। ग्राम बरोंडाबाजार में बच्चों की शिक्षा के लिए हाई स्कूल निर्माण की मांग की गई है। ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम वासियों ने गांव में अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसी तरह से ग्राम कोसमनाला में स्टॉप डेम निर्माण की मांग के साथ साथ रबी फसल के लिए कोडार से पानी छोड़ने की मांग की गई है। इसी तरह से ग्राम परसाडीह के ग्रामीणों ने भी नहर लाइन के माध्यम से कोडार से पानी रबी फसल के लिए छोड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

 

 

ग्राम पंचायत परसदा(ब) के भारत यादव ने मकान में आग लग जाने पर क्षतिपूर्ति के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। ग्राम पंचायत बिरकोनी के स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत भी प्राप्त हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा ग्राम भोरिंग को नगर पंचायत का दर्जा देने की घोषणा के विरोध में, ग्राम भोरिंग के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत भोरिंग को नगर पंचायत नहीं बनाने की मांग विधायक राजू सिन्हा से की है। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 12 महासमुंद में आंगनबाड़ी में गर्म भोजन की व्यवस्था कराने की मांग वार्डवासियों के द्वारा की गई है।

 

इस अवसर पर महासमुंद के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, जनता के मांग और शिकायतों को त्वरित निराकरण करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। क्षेत्र की जनता की तकलीफ हमारी तकलीफ है। उनकी समस्या हमारी समस्या और उनकी मांग हमारी मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed