सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Case filed against teacher Swami Atmanand School under POCSO

गुरू की गंदी नियत: स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Jul 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
सार

प्राचार्य का ध्यानाकर्षण व पालकों की बैठक में इस शर्मनाक घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी शिक्षक के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही का निर्णय लिया गया। 

Case filed against teacher Swami Atmanand School under POCSO
बैठक करते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा में मिडिल स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर द्वारा अध्ययनरत छात्राओं के साथ बैड टच आपत्ति जनक हरकत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राचार्य का ध्यानाकर्षण व पालकों की बैठक में इस शर्मनाक घटना के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी शिक्षक के विरूद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही का निर्णय लिए जाने के बाद प्राचार्या मधु सिरमौर ने बागबाहरा पुलिस में घटना की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

Trending Videos


वहीं, बीईओ ने भी घटना को लेकर जिला शिक्षाधिकारी को लिखित रूप से जानकारी भेजी। बागबाहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संस्था के प्राचार्य द्वारा आरोपी शिक्षक प्रमोद दास के खिलाफ लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा कि आज छात्राओं से उक्त शिक्षक द्वारा बैड टच किए जाने की सूचना प्राचार्य एवं अन्य शिक्षकों को प्राप्त हुई। इस मामले में तत्काल पालक समिति की बैठक आहूत की गई तथा सर्व सम्मति से प्रकरण की जाँच हेतु थाने में सूचना दिए जाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिखित शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ भादंवि की धारा 354 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री वर्मा एवं एबीईओ नितिन लहरे ने भी शाला में पहुंचकर छात्राओं व शिक्षकों तथा पालकों से चर्चा की और घटना की जानकारी लिखित रूप से जिला शिक्षाधिकारी को प्रेषित की है। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed