{"_id":"645b2da470ba99e5570a9057","slug":"chhattisgarh-governor-vishwa-bhushan-harichandan-visited-mahasamund-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'छत्तीसगढ़ी-उड़िया भाई-भाई': महासमुंद दौरे पर पहुंचे राज्यपाल, बिहान की महिलाओं कहा- समस्याएं मुझे लिखकर बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'छत्तीसगढ़ी-उड़िया भाई-भाई': महासमुंद दौरे पर पहुंचे राज्यपाल, बिहान की महिलाओं कहा- समस्याएं मुझे लिखकर बताएं
Wed, 10 May 2023 11:07 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 10 May 2023 11:07 AM IST
सार
राज्यपाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का रिश्ता भाई-भाई जैसा है। बोली -भाषा अलग होने के बाबजूद संस्कृति व संस्कार मिलते-जुलते हैं। कहा कि, आपकी जो समस्या है उन्हें कलेक्टर को लिख कर दें। बड़ी समस्याएं मुझे भेजें, समाधान होगा।
विज्ञापन
राज्यपाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण की।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन पहली बार मंगलवार को महासमुंद जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने क़मार जनजाति की बिहान समूह की महिलाओं और हितग्राहियों से बातचीत की व उनकी समस्यायें सुनी। महिलाओं ने राज्यपाल से उड़िया भाषा में बातचीत की। इस पर राज्यपाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ और ओडिशा का रिश्ता भाई-भाई जैसा है। बोली -भाषा अलग होने के बाबजूद संस्कृति व संस्कार मिलते-जुलते हैं। कहा कि, आपकी जो समस्या है उन्हें कलेक्टर को लिख कर दें। बड़ी समस्याएं मुझे भेजें, समाधान होगा।
विज्ञापन
बांसकुडा ग्राम पहुंचे राज्यपाल ने बिहान के तहत महिला स्व सहायता समूह के लगाए स्टॉल का अवलोकन किया। राज्यपाल ने कमार जाति के लोगों द्वारा बांस से बनाए कलाकृतियो को देखा व उन्हें सराहा। इसके बाद ग्राम पंचायत बांसकुडा के कैम्पस मे कदम के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को बांस से बनी विभिन्न सामग्रियों की टोकरी सौपी। वहीं राज्यपाल ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण की। जिनमें ज़रूरतमंद दिव्यांगों को ट्राइसिकल, दो किसानों को स्प्रे मशीन व बीज मिनीकिट और आइस बक्स और मछली जाल सौपा।
विज्ञापन