फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   chhattisgarh police arrested two with 200 kg ganja in Mahasamund

Mahasamund Crime: 50 लाख रुपये के 200 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार, ओडिशा से कार में लेकर जा रहे थे रायपुर

Sat, 01 Jul 2023 05:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jul 2023 05:47 PM IST
सार

महासमुंद के रास्ते आए दिन गांजे की तस्करी की जाती है। पुलिस ने इसकी रोकथाम के लिए अभियान छेड़ रखा है। वर्ष 2023 में अबतक गांजे के 58 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और 110 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two with 200 kg ganja in Mahasamund
गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने नेशनल हाईवे-53 पर वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 200 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल हैं। दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे। पुलिस ने कार सहित गांजा जब्त कर लिया है। उसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


महासमुंद के रास्ते आए दिन गांजे की तस्करी की जाती है। पुलिस ने इसकी रोकथाम के लिए अभियान छेड़ रखा है। वर्ष 2023 में अबतक गांजे के 58 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं और 110 आरोपियों को गिरफ्तारी हुई है। इनसे करीब 11 करोड़ 2 लाख रुपये का 4408 किलो गांजा पुलिस जब्त कर चुकी है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त  दो करोड़ के 53 वाहनों को भी पुलिस ने जब्त किया है। बहरहाल इस मामले में पुलिस नें नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed