सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   CM Baghel will be on a tour of Mahasamund on August 20

Mahasamund: 20 अगस्त को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल जिले को 655 करोड़ के 223 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

CM Baghel will be on a tour of Mahasamund on August 20
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल महासमुंद मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल जिले को 655 करोड़ के 223 विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 71 करोड़ 8 लाख रुपए के 132 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 583 करोड़ 92 लाख रुपए के 91 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन कार्य शामिल है।

 

मुख्यमंत्री बघेल जिन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 13 करोड़ 64 लाख रुपए के 18 विकास कार्य, छ.ग. गृह निर्माण मण्डल के 4 करोड़ 9 लाख रुपए के 3 विकास कार्य एवं लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण के 11 करोड़ 57 लाख रुपए के 4 विकास कार्य शामिल है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 27 करोड़ 65 लाख रूपए के 65 विकास कार्यों स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दो करोड़ पांच लाख रुपए के छह विकास कार्यों, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 1 करोड़ 71 लाख रुपए के 17 विकास कार्यों एवं वन विभाग के 3 करोड़ 73 लाख रुपए के 16 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसी तरह विद्युत विभाग के चार करोड़ नौ लाख रुपए के दो विकास कार्य एवं आयुष विभाग के दो करोड़ 55 लाख रुपए का एक विकास कार्य लोकार्पण में शामिल है। लोकार्पण के प्रमुख कार्यों में सिंगल विलेज स्कीम, गोदाम सह शॉप निर्माण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, उच्च स्तरीय पुल निर्माण, सड़क, ट्रांजिट हॉस्टल, ब्लड बैंक, हमर लैब, नरवा विकास कार्यक्रम, कृष्ण कुंज, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र आदि शामिल है।

विज्ञापन
Trending Videos

 

इसी प्रकार शिलान्यास/भूमिपूजन में लोक निर्माण विभाग के 43 करोड़ 86 लाख रुपए के 11 विकास कार्य, सेतु निर्माण के तीन करोड़ 97 लाख के एक विकास कार्य, छग गृह निर्माण मण्डल के 16 करोड़ 64 लाख रुपए के 6 विकास कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 42 लाख रुपए के दो विकास कार्य, जल संसाधन विभाग के 30 करोड़ 93 लाख के तीन विकास कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम संड़क योजना के 13 करोड़ 52 लाख रुपए के 20 विकास कार्य शामिल है। इसी तरह वन विभाग के 60 लाख रुपए के तीन विकास कार्यों, विद्युत विभाग के 11 करोड़ 87 लाख रुपए के पांच विकास कार्यों, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के 325 करोड़ 57 लाख रुपए के 8 विकास कार्यों समेत कई विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed