{"_id":"677bf43af6a084b1790988fa","slug":"cm-sai-inaugurated-and-laid-foundation-stone-of-development-works-worth-rs-217-17-crore-in-mahasamund-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: सीएम साय ने 217.17 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, बीजापुर हमले की निंदा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: सीएम साय ने 217.17 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, बीजापुर हमले की निंदा की
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 06 Jan 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
सार
बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है, हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सीएम ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा और प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित होगी।
बीजापुर में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देते सीएम साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को महासमुंद में हाईस्कूल मैदान में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने जिले में 217.17 करोड़ के 419 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। जिसमें 111.21 करोड़ रुपये के 335 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। वहीं, 105.96 करोड़ रुपये के 84 कार्यों का मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन किया है।
Trending Videos
मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान जिले के विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और विभिन्न हितग्राही मुलक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम में सांसद रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना डॉ संपत अग्रवाल समेत तमाम पदाधिकारी, अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान महासमुंद पहुंचे सीएम ने सबसे पहले हेलीपेड से ही दूरभाष से बीजापुर हमले की जानकारी ली और घायल जवानों का हाल जाना। इसके बाद मंच पर आते ही सीएम ने दुःख प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर हमले में बलिदान जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मौजूद तमाम लोगों ने भी शोक जताते हुए बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में हुए नक्सली हमले की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है, हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। सीएम ने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा और प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित होगी। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार वचनबद्ध है। बीजापुर में पत्रकार की हत्या पर हमने की त्वरित कार्रवाई की है। सभी दोषियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके अवैध कब्जे को जमींदोज किया गया है। आगे भी हम पत्रकारों के हित में काम करेंगे। पूर्व की सरकार में पत्रकारों के साथ क्या होता था हम सभी को पता है।