सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Congress MLA Chaturi Nand goes on hunger strike accuses government of corruption in Mahasamund

Mahasamund: भूख हड़ताल पर बैठीं कांग्रेस विधायक चातुरी नंद, सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले के सरायपाली की कांग्रेस विधायक चातुरी नंद आज एक दिवासीय भूख हड़ताल पर बैठी। कांग्रेस विधायक ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज सरायपाली के रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अपने क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। 
 

Congress MLA Chaturi Nand goes on hunger strike accuses government of corruption in Mahasamund
भूख हड़ताल पर बैठीं कांग्रेस विधायक चातुरी नंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के सरायपाली की कांग्रेस विधायक चातुरी नंद आज एक दिवासीय भूख हड़ताल पर बैठी। कांग्रेस विधायक ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज सरायपाली के रजिस्ट्री कार्यालय के सामने अपने क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया। 

Trending Videos


विधायक ने सरायपाली में हो रहे गौरव पथ निर्माण में अनियमितता, क्षेत्र में अघोषित बिजली की कटौती और जल जीवन मिशन के कार्यों में हो रही लेट लतीफी को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने कहा कि गौरव पथ निर्माण कांग्रेस सरकार की देन है, जिसमें अनियमितता की कई बार शिकायत करने के बावजूद शासन- प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस विधायक ने कहा कि क्षेत्रवासी बिजली कटौती से परेशान हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी बिजली विभाग अपना मनमाना रवैया अपना रहा है। क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन के काम में लेट लतिफी हो रही है, जिससे क्षेत्र के कई गांव आज भी पानी की समस्या से जूझ रहे है। इसलिए लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिला रहा हैं।विधायक चातुरी नंद ने कहा कि, अधिकारी उनका फ़ोन नहीं उठाते तो आम लोगों की बात ही छोड़िए, उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed