सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Congress spokesperson Kheda attack on BJP said Only pictures of PM in BJP resolution letter in Mahasamund

Mahasamund: कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा का भाजपा पर हमला, बोलीं- BJP के संकल्प पत्र में सिर्फ पीएम की तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Apr 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

राधिका खेड़ा ने कहा कि मोदी के नगीने कहते है कि संविधान खतरे मे है। ये लोग कहते हैं कि 400 सीटें लाकर दीजिये ताकि हम संविधान बदल सकें। मोदी की सरकार देश का संविधान बदलना चाहती है।

Congress spokesperson Kheda attack on BJP said Only pictures of PM in BJP resolution letter in Mahasamund
कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा आज महासमुंद के प्रवास पर रहीं। उन्होंने महासमुंद के राजीव भवन मे प्रेसवार्ता ली और भाजपा और भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर जमकर निशाना साधा। राधिका खेड़ा ने कहा कि संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भाजपा ने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमे केवल अलग-अलग पोज में मोदी की तस्वीरें हैं। 

Trending Videos

 

राधिका खेड़ा ने कहा कि मोदी के नगीने कहते है कि संविधान खतरे मे है। ये लोग कहते हैं कि 400 सीटें लाकर दीजिये ताकि हम संविधान बदल सकें। मोदी की सरकार देश का संविधान बदलना चाहती है। भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है। उसका उदाहरण है कि भूपेश की सरकार छत्तीसगढ़ मे आरक्षण बिल लाई जिसे भाजपा के राज्यपाल ने आज तक पास नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राधिका खेड़ा ने कहा कि पीएम मोदी पूरा देश अपने दोस्तों को बेंच रहे हैं। सवाल पूछने का हक भाजपा ने छीन लिया है। महिला, किसान, युवा सभी विरोध कर रहे हैं पर भाजपा सरकार उन्हें धमका रही है। भूपेश बघेल ने विधानसभा चुनाव के पहले महासमुंद नगरपालिका को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी पर भाजपा सरकार तीन माह बाद भी एक आदेश जारी नहीं किया। राज्य सरकार नहीं चाहती है कि महासमुंद का विकास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed