सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Election 2024 Congress state president Deepak Baij fills enthusiasm among workers

Election 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कमियों को दुरुस्त करने पर किया मंथन

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, ताकि पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ सकें।

Election 2024 Congress state president Deepak Baij fills enthusiasm among workers
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज महासमुंद के दौरे पर रहे। महासमुंद के कांग्रेस भवन में दीपक बैज ने कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस जन, प्रतिनिधि गण, पदाधिकारी गण, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, सेवादल, एनएसयूआई के सदस्यों की उपस्थिति में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। 

Trending Videos


बैज ने यहां कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी को दिशा-निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं में जोश भरकर लोकसभा चुनाव जिताने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, ताकि पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ सकें। पिछले चुनाव के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट ला सकें, यही हमारी कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी तब छत्तीसगढ़ की भी उसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार को लेकर उन्होंने कहा कि एक कमियां नहीं कई कमियां हैं, लेकिन हम उन सभी कमियों को भुलाकर लोकसभा की तैयारी में जुटे हैं, ताकि बेहतर रिजल्ट आ सके। कांग्रेस के बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ खड़ा है। कांग्रेस पार्टी किसी की मोहताज नहीं है। भाजपा के लोकसभा स्तरीय केंद्रीय कार्यालय के पहले ही उद्घाटन होने के सवाल पर कहा कि भाजपा कोई भी कार्यालय का उद्घाटन कर ले, लेकिन केंद्र सरकार की नाकामी, बढ़ती महंगाई से जनता हलाकान है। हम इन तमाम मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे, इन मुद्दों का कांग्रेस को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed