सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Elephants crushed old man fishing in Mahasamund

Mahasamund: मछली पकड़ रहे बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, तीन लोगों ने भागकर बचाई जान, वन विभाग ने कराई मुनादी

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

गांवों में मुनादी कराई जा रही है कि, हाथियों से छेड़छाड़ न करें और उनसे दूर रहें। हाथियों को देखने पर वन विभाग को सूचित करें। फिलहाल हाथियों के दल के विचरण पर गश्ती दल अपनी नजर बनाए हुए है।

Elephants crushed old man fishing in Mahasamund
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम खुरदरहा में मछली पकड़ रहे एक बुर्जुग को हाथी ने रौंद दिया है। मृतक रामलाल उम्र 60 वर्ष है जो अपने तीन और साथियों के साथ खेत की मेड पर मछली पकड़ रहा था। तभी 23 हाथियों का दल उधर से गुजरा। 

Trending Videos


हाथियों को देख तीन लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लेकिन रामलाल भाग नहीं पाया और हाथियों ने उसे कुचल कर मार डाला। बसना वनपरिक्षेत्र के ग्राम खुरदरहा की यह पूरी घटना है। बसना वन परिक्षेत्र में पिछले एक माह से 23 हाथियों का आना जाना लगा है। और कल देर रात से ही क्षेत्र में इन हाथियों का उत्पात जारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फसलों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर है। वन अमला मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक मदद कर आगे की कार्रवाई में जुटा है। साथ ही  गांवों में मुनादी कराई जा रही है कि, हाथियों से छेड़छाड़ न करें और उनसे दूर रहें। हाथियों को देखने पर वन विभाग को सूचित करें। फिलहाल हाथियों के दल के विचरण पर गश्ती दल अपनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed