{"_id":"65e5dd50174d7231c10bcce7","slug":"jamui-news-mother-dies-after-falling-from-bike-while-trying-to-save-10-month-old-daughter-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 10 माह की बेटी को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर मां की मौत; बच्ची को खरोंच भी नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 10 माह की बेटी को बचाने के चक्कर में बाइक से गिरकर मां की मौत; बच्ची को खरोंच भी नहीं आई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 04 Mar 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Jamui Hindi News: मृतका के पति ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक लाया गया। लेकिन क्लिनिक में अधिक भीड़ होने के कारण बिना इलाज कराए पत्नी और 10 माह की बच्ची को लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी हादसा हो गया।
गम में डूबे मृतका के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के जमुई में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां की अपनी 10 माह की बच्ची को बचाने के चक्कर में जान चली गई। लेकिन बच्ची को एक खरोंच तक नहीं आने दी। घटना को देख लोग कहने लगे कि मां आखिर मां होती है। मां की जगह कोई नहीं ले सकता। मृतक की पहचान झारखंड के गिरिडीह थाना क्षेत्र के हरिला गांव निवासी आनंद साव की पत्नी गुंजा कुमारी (24) की रूप में हुई है।
Trending Videos
घटना को लेकर मृतका के पति आनंद साव ने बताया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी गुंजा कुमारी को पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद उसे इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लिनिक लाया गया। लेकिन क्लिनिक में अधिक भीड़ होने के कारण बिना इलाज कराए पत्नी और 10 माह की बच्ची को लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी खैरा-सोनो मुख्य मार्ग के मन्धाता के पास गति तेज होने के कारण सड़क के ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित हो गई। इस कारण बाइक के पीछे बैठी उसकी पत्नी गुंजा कुमारी और 10 माह की बच्ची सड़क पर गिर गए। लेकिन गुंजा ने अपनी बेटी को गोद में इस कदर जकड़ लिया कि उसे एक खरोंच तक नहीं आने दी। जबकि सड़क पर गिरने से गुंजा के सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना को देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर इसकी सूचना सोनो थाने को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। महिला की मौत हो जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।