{"_id":"69c6a5a024b079f29604c278","slug":"lover-commits-suicide-after-injuring-girlfriend-in-basna-at-mahasamund-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: प्रेम विवाद में युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर किया हमला, फिर बिजली के खंभे पर चढ़कर खुद दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: प्रेम विवाद में युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर किया हमला, फिर बिजली के खंभे पर चढ़कर खुद दे दी जान
Fri, 27 Mar 2026 09:13 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Fri, 27 Mar 2026 09:13 PM IST
सार
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध के विवाद में युवक ने महिला पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उसने स्वयं अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पच्चीस वर्षीय राजेश बारिह के रूप में हुई है। वह ओडिशा का निवासी था। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज अभी जारी है। पुलिस को सुबह ग्राम गढ़फुलझर में एक युवक के शव की सूचना मिली थी। बसना थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने शव और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मृतक राजेश बारिह, निवासी कांदाडोगर, थाना झारबंद (ओडिशा) पाया गया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि राजेश का पिछले एक साल से महिला से प्रेम संबंध था। महिला ओडिशा की निवासी है। महिला की शादी तेरह दिन पहले ओडिशा के एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ मायका नवरात्र मेला देखने आई थी। राजेश भी अपने एक रिश्तेदार के घर आया हुआ था।
विज्ञापन
बीती रात महिला के बुलावे पर राजेश उससे मिलने उसके घर के बाहर गया। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद राजेश ने ब्लेड से महिला के गले पर प्रहार किया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद राजेश ने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। मृतक राजेश के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बसना थाने में मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।