सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Mahasamund Anti-Narcotics Task Force seizes 132 kg of cannabis in 24 hours

तीन थानों से 132 KG गांजा जब्त: नशे के खिलाफ महासमुंद में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में 11 गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 09 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पिछले 24 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा में कुल 132 किलो गांजा जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 66 लाख 25 हजार रुपये है। 

Mahasamund Anti-Narcotics Task Force seizes 132 kg of cannabis in 24 hours
नशे के खिलाफ कड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 66 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

Trending Videos


अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा यह कार्रवाई सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा थाना क्षेत्रों में की गई। पुलिस ने इस दौरान कुल 11 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला तस्कर भी शामिल है। गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही छह लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर डाटा एनालिटिक्स की अहम भूमिका इस पूरे नेटवर्क को महज छह घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन में पकड़ने में रायपुर, राजनांदगांव और भंडारा पुलिस के साथ-साथ साइबर डाटा एनालिटिक्स की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई जारी है।

एसपी ने किया मामले का खुलासा
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए गांजे की मात्रा काफी अधिक है और यह दर्शाता है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है।

एसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed