{"_id":"69cc2a62b4850ba3090195c0","slug":"mahasamund-drugs-and-property-worth-rs-4-61-crore-seized-in-10-hours-under-operation-nischay-13-arrested-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमुंद पुलिस की स्ट्राइक: 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत 10 घंटे में 4.61 करोड़ की ड्रग्स-संपत्ति जब्त, 13 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद पुलिस की स्ट्राइक: 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत 10 घंटे में 4.61 करोड़ की ड्रग्स-संपत्ति जब्त, 13 गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगभग 686 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की है। जब्त मादक पदार्थों और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की कुल कीमत 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रुपये आंकी गई है।
घटनाक्रम की जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : CG Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महासमुंद जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक सर्जिकल स्ट्राइक की है। 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महासमुंद पुलिस ने महज 10 घंटों के भीतर चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लगभग 686 किलो गांजा और 700 नशीली टैबलेट जब्त की है। जब्त मादक पदार्थों और परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की कुल कीमत 4 करोड़ 61 लाख 67 हजार 506 रुपये आंकी गई है।
तस्करी के अनोखे तरीके हुए फेल
तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए 'पैकर्स एंड मूवर्स' के ट्रक, ड्राई फ्रूट्स के कंसाइनमेंट, लग्जरी कारों और यहां तक कि मोटरसाइकिल और ट्रेन का भी सहारा लिया, लेकिन पुलिस के सूचना तंत्र और मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। पुलिस ने पांच अलग-अलग प्रकरणों में कुल 13 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 6 आरोपी छत्तीसगढ़ के हैं और 7 अन्य राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की बड़ी उपलब्धि
महासमुंद पुलिस की इस कार्यवाही में बिलासपुर पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच का भी अहम तकनीकी सहयोग रहा। आंकड़ों की बात करें तो पिछले तीन महीनों में महासमुंद पुलिस ने अब तक 63 प्रकरणों में 40 क्विंटल (4054 किलो) से अधिक गांजा जब्त कर 165 तस्करों को जेल भेजा है।
Trending Videos
नशे के खिलाफ महासमुंद पुलिस का यह अभियान 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर आधारित है। हम न केवल परिवहन करने वालों को पकड़ रहे हैं, बल्कि सोर्स (विक्रेता) और डेस्टिनेशन (खरीददार) तक पहुँचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर रहे हैं।
-प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, महासमुंद