सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Mahasamund police got big success

Mahasamund: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ का गांजा बरामद, तस्कर भी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
सार

गांजे की तस्करी पर महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। गांजे की तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Mahasamund police got big success
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गांजे की तस्करी पर महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। गांजे की तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से 400 किलो गांजा बरामद किया गया है जब्त गांजे की कीमत 1 करोड़ रूपए है। आरोपी आयसर ट्रक के पीछे छुपाकर गांजा ले जा रहा था। NH-53 में रेहटीखोल के पास आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी का नाम सुनील भंवर है जो मध्यप्रदेश के धार जिले का निवासी है। आरोपी ओडिशा से राजस्थान गांजा लेकर जा रहा था सिंघोड़ा पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट में आरोपी पर कार्रवाई की है। 

Trending Videos


एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा किया है उन्होंने बताया कि, मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सफेद रंग के आयसर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये मध्यप्रदेश ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया। महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्वाइंट पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक लाल रंग के आयसर महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया। वाहन में कुल 16 नग प्लास्टिक बोरियों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 400 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed