सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Mahasamund police has recovered three kilos of gold from a vehicle

Mahasamund: संदिग्ध वाहन को पुलिस ने रोका, चेकिंग के दौरान तीन किलो सोना बरामद; इतनी है बाजार में कीमत

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर एक संदिग्ध वाहन को चेकिंग के लिए रोका। जिसके अंंदर से पुलिस को तीन किलो सोना बरामद हुआ है।

Mahasamund police has recovered three kilos of gold from a vehicle
प्रेस वार्ता करती महासमुंद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना पुलिस ने एक बार फिर सोने के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। एक लग्जरी कार से तीन किलो 126 ग्राम सोने के बिस्कुट के साथ एक संदेही को पुलिस ने पकड़ा है। जब्त सोने में दो अलग-अलग पैकेट में 11 नग सोने के बिस्कुट, तीन नग सोने की पट्टी और पांच नग सोने की छोटी पट्टी है।



जब्त सोने की कीमत दो करोड़  छह लाख चार सौ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा सोने के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी कार भी पुलिस ने जब्त की है। मुखबीर की सूचना पर साइबर सेल और सिंघोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी ओडिशा की तरफ से आ रहे सफेद रंग के संदिग्ध वाहन को पुलिस ने रोका। जब पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की तो मामला सामने आया। पूछताछ में संदेही ने बताया कि वो सोना खड़गपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos


इस काम के लिए वाहन में चेंबर बना कर सोना छुपाया गया था और छोटे-छोटे ज्वेलरी व्यवसायियों को बेचने का काम करता है। बहरहाल मामले में पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्रवाई करते हुए मामले को केंद्रीय जांच एजेंसी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) को सौंपेगी। बता दें कि महासमुंद पुलिस ने सोने की तस्करी के मामलों पर एक सप्ताह में यह दूसरी कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed