फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Mahasamund: Tata Safari hits scooter, District Vice President Hulsi Chandrakar's husband Jitendra dies

Mahasamund: टाटा सफारी ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र की मौत

Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mahasamund: Tata Safari hits scooter, District Vice President Hulsi Chandrakar's husband Jitendra dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

महासमुंद में एक सड़क हादसे में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर की मौत हो गई। हादसा एनएच-353 में खरोरा के पास सीजीएमएससी दवा केंद्र के सामने हुआ है, जहां एक टाटा सफारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जितेंद्र चंद्राकर और अशोक साहू स्कूटी पर सवार होकर महासमुंद से ग्राम बेलसोंडा वापस आ रहे थे। रात करीब 8 बजे टाटा सफारी वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जितेंद्र चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशोक साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। साहू को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। कोतवाली टीआई शरद दुबे ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि, टाटा सफारी वाहन क्रमांक  सीजी 04 क्यू-एच 5836, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अमन अग्रवाल की है। जिन्होंने हादसे के बाद थाना आकर स्वयं सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जितेंद्र चंद्राकर की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर और उनके परिवार के प्रति हादसे में असमय जितेंद्र चंद्राकर की मौत को लेकर संवेदना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed