सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Major Tragedy at Mahasamund Ropeway Snaps on Khallari Mata Temple Hill One Woman Dead Six Injured

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर बड़ा हादसा : रोपवे टूटने से एक महिला की मौत, छह लोग घायल, सीएम ने जताया दुःख

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Mar 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल खल्लारी माता मंदिर में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूट गया। इस हादसे में रायपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Major Tragedy at Mahasamund Ropeway Snaps on Khallari Mata Temple Hill One Woman Dead Six Injured
हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल खल्लारी माता मंदिर में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूट गया। इस हादसे में रायपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना के समय दोनों ओर के रोपवे में कुल 17 लोग सवार थे।



200 से 300 फीट की ऊंचाई से गिरा ट्राली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित माता के मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु नीचे लौट रहे थे। जमीन से करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अचानक रोपवे का तार टूट गया, जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में रायपुर की आयुषी सातकर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय लौटने वाले रोपवे में 7 लोग सवार थे, जबकि ऊपर जा रहे दूसरे रोपवे में 10 श्रद्धालु मौजूद थे। घायलों में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में मरने और घायलों की सूची
आयुषी सातकर (रायपुर) - मृत
ऋषभ धावरे (रायपुर) - घायल
छायांश धावरे (रायपुर) - घायल
गोविंद स्वामी (महासमुंद) - घायल
नमिता स्वामी (महासमुंद) - घायल
कुश्मिता स्वामी (महासमुंद) - घायल
मांशवी गोडारिया (महासमुंद) - घायल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
खल्लारी माता मंदिर के पहाड़ी पर हुए रोपवे हादसा मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि, यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा। जो भी मामले में दोषी पाए जाएंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos


रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल
इस हादसे ने रोपवे के मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस रोपवे का संचालन डिजर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि, क्या समय पर सुरक्षा ऑडिट और मशीनी जांच की गई थी।

प्रशासनिक मुस्तैदी और कलेक्टर का बयान
हादसे की जानकारी मिलते ही खल्लारी पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वर्तमान में नीति आयोग की बैठक के लिए दिल्ली प्रवास पर मौजूद महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिल्ली से ही अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करना है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मेंटेनेंस में जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।  एसडीएम बागबाहरा नमिता मारकोले ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी घायलों को सहायता पहुंचाई जा रही है।

मृतका आयुषी सातकर रायपुर की रहने वाली है। उनके पति ऋषभ धावरे और देवर छायांश धावरे घायल हुए है, जिनका बागबाहरा में इलाज जारी है। साथ ही महासमुंद के गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी,कुश्मिता स्वामी और मांशवी गोडारिया घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। इस हादसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी दुःख जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed