सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Narohari Mahato said BJP will win all seats of Mahasamund

'महासमुंद की सभी सीटें जीतेगी BJP' : नरोहरि महतो बोले- प्रदेश में बह रही परिवर्तन की बयार, बनेगी भाजपा सरकार

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 15 Sep 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शराबबंदी की बात करके आज घर-घर शराब बेच रही है। इन सात दिनों में मै मंडल, बूथ तक गया। हर तरफ परिवर्तन की लहर दिख रही है। 

Narohari Mahato said BJP will win all seats of Mahasamund
भाजपा विधायक नरोहरि महतो की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के विधायक नरोहरि महतो पिछले सात दिनो से महासमुंद विधानसभा के प्रवास पर है। नरोहरि महतो ने भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर बताया कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीट है। प्रथम चरण में 56 विधानसभा में बिहार, झारखंड, असम, ओडिशा के विधायक आकर जा चुके है। दूसरे चरण में 34 विधानसभा में भाजपा के विधायक आये हुए हैं, और इसी कड़ी में मै महासमुंद आया हूं। उन्होंने कहा की स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने 2000 में मध्यप्रदेश का विभाजन कर छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। 

Trending Videos


बाजपेयी जी को मालूम था कि बहुमत कांग्रेस का है उसके बावजूद भी छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। भाजपा भारत को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए एक मुहिम चला रखी है। भारत के साथ छत्तीसगढ़ को भी कांग्रेस मुक्त करना है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्षो के शासनकाल में छत्तीसगढ़ में सुशासन था लेकिन अभी भूपेश के पांच साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस शराबबंदी की बात करके आज घर-घर शराब बेच रही है। इन सात दिनों में मै मंडल, बूथ तक गया। हर तरफ परिवर्तन की लहर दिख रही है और इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। महासमुंद जिले की चारों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत होगी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed