{"_id":"64c2b014f3c283ef910bf975","slug":"neighbor-murdered-for-resisting-attempt-to-misdeed-daughter-in-mahasamund-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund Crime: नशे में घर में घुसकर बेटी से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पड़ोसी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund Crime: नशे में घर में घुसकर बेटी से कर रहा था दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर पड़ोसी को मार डाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद में जबरदस्ती मकान में घुसने का विरोध करने पर युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। इस दौरान पड़ोसी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में जबरदस्ती मकान में घुसने का विरोध करने पर युवक ने पड़ोसी की हत्या कर दी। इस दौरान पड़ोसी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे की हालत में मकान में घुसकर बेटी से अभद्रता और दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, जर्रा गांव निवासी नकुल घीवेलिया, उसकी पत्नी हेमाबाई और बेटी दीपिका खाना खाने के बाद घर में सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत पड़ोसी अर्जुन कर्री (26) आ गया और जबरदस्ती घर में घुसने का प्रयास करने लगा। इस पर नकुल ने उसे भगा दिया। इसके बाद आरोपी अर्जुन कर्री दूसरे रास्ते से चुपचाप घर में घुस आया और यहीं बैठूंगा कहकर विवाद करने लगा। इस दौरान उसकी बेटी दीपिका से भी छेड़खानी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह देखकर परिजनों ने उसे घर से जबरदस्ती निकालने का प्रयास किया। आरोप है कि अर्जुन ने इस पर चूल्हे के पास पड़ी लोहे की फुंकनी पाइप उठाया और नकुल के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। इसके चलते नकुल बुरी तरह से घायल हो गया। इस दौरान बीच बचाव में आई हेमबाई घीवेलिया पर भी पाइप से हमला कर घर से भाग निकला। घायल नकुल को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।