{"_id":"66b0dd44b488c721af0c0835","slug":"new-collector-of-the-district-vinay-kumar-langeh-took-charge-in-mahasamund-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संभाला चार्ज, बोले- विकास की दिशा में करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने संभाला चार्ज, बोले- विकास की दिशा में करेंगे काम
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 05 Aug 2024 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
महासमुंद जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। विनय कुमार लंगेह वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने महासमुंद जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महासमुंद जिले के नए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। विनय कुमार लंगेह वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने महासमुंद जिले के 23वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व वे कोरिया जिले में कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही गरियाबंद जिले में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
Trending Videos
पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मीडिया प्रतिनिधियों से रुबरु हुए। उन्होंने महासमुंद जिले में विकास की प्राथमिकताओं और मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि, शासन के निर्देशानुसार जिले में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अन्य समस्याओं का समाधान मीडिया कर्मियों और जनता के सहयोग से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्टर ने पत्रकारवार्ता में कहा कि, मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लेकर निराकरण के सार्थक प्रयास किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि, कार्यालयीन समय पर आम जनता किसी भी समय पर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, महासमुंद जिले में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं है। विश्व प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल सिरपुर की विशेष पहचान है जिसके विकास के लिए और कार्य किया जाएगा। इसी तरह शिशुपाल पर्वत सहित अन्य पर्यटन स्थलों का स्थानीय संसाधन और विभागीय समन्वय के साथ विकास की दिशा में कार्य किया जाएगा।