सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Parivartan Yatra reached Mahasamund Many leaders including Union Minister were present

महासमुंद पहुंची परिवर्तन यात्रा: केन्द्रीय मंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद, साव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 24 Sep 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

परिवर्तन यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। 
   

Parivartan Yatra reached Mahasamund Many leaders including Union Minister were present
महासमुंद पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा महासमुंद पहुंची जहां भाजपा ने घोड़ारी से महासमुंद तक 10 किमी तक रोड शो किया। परिवर्तन यात्रा में केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मुंजापारा महेन्द्र भाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद चुन्नीलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, गौरीशंकर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


आज जिले के चार में से तीन विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी। महासमुंद से खल्लारी के बागबाहरा और बसना के पिथौरा में आमसभा का आयोजन किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही प्रदेश की बघेल सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। आज 13वें दिन परिवर्तन रथ आरंग से होते हुए महासमुंद पहुंची। महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में आमसभा का आयोजन किया गया. महासमुंद में आमसभा के बाद यात्रा बागबाहरा पहुंची। रोड शो के बाद मंडी परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। 
विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने उपस्थित जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं मिलने का कारण प्रदेश सरकार को बताया। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार के कारण राज्य के 12 लाख गरीबों का आवास नहीं बन पाया, जिसकी राशि वापस चली गई। उस राशि को प्रदेश भाजपा ने केंद्र से आग्रह कर फिर से वापस लाया है। इसी प्रकार उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि सरकार ने अपने शासनकाल में ना एक नया स्कूल बनाया और न ही सड़क और पुलिया बनाई। जब से सरकार सत्ता में आई है प्रदेश का विकास गर्त में चल गया है। 

इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाया है। सुरक्षा, आविष्कार, व्यवसाय के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। देश जब इतनी तरक्की कर रहा है तो छत्तीसगढ़ क्यों नहीं कर रहा। इसे समझने की जरूरत है और इसी लिए छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की जरूरत है। 

वहीं, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजापारा महेंद्र भाई ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिलाया और उनका सपना था कि छत्तीसगढ़ में इतनी कुदरती संपदा है। यहां वन व खनिज संपदा की प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। छत्तीसगढ़ के मेहनतकश लोग हैं। यहां पिछले चार-पांच साल से छत्तीसगढ़ में जो सरकार है पीएससी एक्जाम, कोयला और शराब घोटाला से छत्तीसगढ़ की प्रजा का कभी भला नहीं हो सकता, इसलिए इस परिवर्तन यात्रा से छत्तीसगढ़ की विकास को नई दिशा देने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता की बीच कांग्रेस सरकार की खामियों को उजागर किया जा रहा है।

बागबाहरा में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की प्रत्याशी अलका नरेश चंद्राकर ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अपने पक्ष में समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल में जो विकास किया उसकी अपेक्षा इन 5 सालों में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार पर काम किया। आज प्रदेश की महिला बहने इस कांग्रेस सरकार से हताश और परेशान है. उन्होंने ठान लिया है कि इस बार इस सरकार को बदल कर रहेंगे।

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed