फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Police got big success arrested three smugglers

Mahasamund: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 55 लाख रुपये की कीमत के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 09:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 May 2023 09:43 PM IST
सार

महासमुंद की बसना कोमाखान पुलिस ने 55 लाख रुपये की कीमत के 220 किलो गांजा के साथ तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Police got big success arrested three smugglers
55 लाख रुपये की कीमत के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद की बसना कोमाखान पुलिस ने 55 लाख रुपये की कीमत के 220 किलो गांजा के साथ तीन अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पहले प्रकरण में कोमाखान पुलिस कोमाखान व ओडिशा बॉडर पर टेमरी नाका के पास वाहन चेक कर रही थी,  तभी खरियार रोड से एक रिट्ज कार आई  जिसे पुलिस ने चेक किया तो उसमे दो लोग राजेश रात्रे , कमलेश सोनवानी सवार थे जो रायपुर के निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस ने जब कार की जांच कि तो कार से 04 प्लास्टिक के बोरी बरामद हुए और इन बोरियों मे 120 किलो गांजा रखा हुआ था जिसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है । दूसरे प्रकरण मे बसना पुलिस को मुखबिर से गांजा की एक बडी खेप जाने की सूचना मिली थी । सूचना के आधार पर बसना पुलिस ग्राम परसकोल चौक पदमपुर रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान पदमपुर उडीसा की तरफ से एक स्विपट डिजाइर कार को रोका तो उसमे एक व्यक्ति हरि सिंह सवार था जो अनूपपुर का निवासी है। 

विज्ञापन

 

पुलिस ने कार की डिग्गी से 05 प्लास्टिक की बोरी मे 100 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया । जब्त गांजे की कीमत 25 लाख रुपये आंकी गयी। इस प्रकार दो अलग अलग थानाक्षेत्र से पुलिस ने तीन गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया और पूछताछ की तो उसमे से एक आरोपी इसके पहले भी गांजा तस्करी के आरोप मे गिरफ्तार हो चुका था और जमानत पर रिहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed