सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   ropeway carrying devotees returning from a visit to the Khallari Mata Temple snapped

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे टूटा, 8 लोग घायल; एक महिला की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: मनोहर लाल Updated Sun, 22 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। रोपवे में आने-जाने वाले दोनों तरफ से कुल 13 लोग सवार थे।

ropeway carrying devotees returning from a visit to the Khallari Mata Temple snapped
श्रद्धालुओं को ले जा रहा रोपवे टूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खल्लारी माता मंदिर की पहाड़ी पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा रोपवे अचानक टूट गया। इस हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है।

Trending Videos


यह घटना खल्लारी थाना क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का रोपवे करीब 200 से 300 फीट की ऊंचाई पर अचानक तार टूटने के कारण नीचे गिर गया। आने और जाने के दोनों रोपवे में करीब 13 लोग सवार थे। तार टूटने की इस घटना ने रोपवे के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है। जिन आठ लोगों को चोटें आई हैं, उनमें से पांच की स्थिति चिंताजनक है।

खल्लारी माता का मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और यह करीब 4 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे की सुविधा प्रदान की गई है।

लौटने वाले रोपवे में सात श्रद्धालु सवार थे

आयुषी सातकर रायपुर 28 वर्ष - मृत
ऋषभ धावरे रायपुर 29 वर्ष - घायल
छायांश धावरे रायपुर 16 वर्ष - घायल
गोविंद स्वामी 47 वर्ष - महासमुंद - घायल
नमिता स्वामी 48 वर्ष - महासमुंद - घायल
कुश्मिता स्वामी 10 वर्ष - महासमुंद - घायल
मांशवी गोडारिया महासमुंद 12 वर्ष - घायल

घायलों में 4 लोगों को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। दूसरे चढ़ने वाले रोपवे में 10 श्रद्धालु सवार थे जिनमे रतनलाल नागोसवार, हेमिन नागोसवार, हेमलाल नागोसवार, कुलसी नागोसवार, पूर्वी नागोसवार, टिया, अमलेश,  कुमेश साहू, टोमेश्वरी साहू और हर्ष साहू थे।सभी श्रद्धालु रायपुर के टिकरापारा और दलदल सिवनी के है निवासी हैं।

दिल्ली में हैं कलेक्टर लंगेह

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह नीति आयोग की बैठक में शामिल होने दिल्ली गए हुए हैं। कलेक्टर दिल्ली से हादसे में लगातार नजर बनाए हुए हैं। कलेक्टर ने कहा कि घटना की जांच शुरु कर दी गई है जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्रवावई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed