Mahasamund: कांग्रेस के संकल्प शिविर का आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं में भरा जीत का जोश
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा का आज तीन विधानसभा में हो रहा संकल्प शिविर का मकसद है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता इस शिविर के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाये और संकल्प लेकर जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद के कृषि उपज मंडी में आज कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर आयोजित हुआ। इस संकल्प शिविर मे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ वक्ता के रुप मे राजेश तिवारी- सलाहकार सीएम व सचिव एआईसीसी शामिल रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा। वहीं सीएम के सलाहकार व सचिव एआईसीसी राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के लिए बारीकी से बताया।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा का आज तीन विधानसभा में हो रहा संकल्प शिविर का मकसद है कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता इस शिविर के माध्यम से कांग्रेस सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाये और संकल्प लेकर जाए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पुनः बनाना है और गांव गरीब लोगों की सेवा करना है ये कांग्रेस का संकल्प शिविर का मकसद है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार का साढे चार साल पूरा हुआ। भाजपा के 15 साल की सरकार में सिर्फ और सिर्फ झूठ और फरेब की राजनीति चला है। दीपक बैज ने विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संकल्प शपथ दिलाया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए विधानसभा में दावेदारों की नाराजगी को लेकर कहा की किसी भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी में नाराजगी नहीं है। सभी एकजुट होकर काम करेंगे ,कांग्रेस पार्टी सभी को आवेदन करने का मौका देती है लेकिन टिकट किसी एक को ही मिलेगा। टिकट वितरण में हो रही देरी को लेकर दीपक बैज ने कहा कि पहली सूची बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है 20 से 21 सितंबर तक पहली सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 से 31 नाम पर बन रहे पैनल को लेकर कहा कि वह किसी प्रकार की सूची नहीं है सूची कांग्रेस कमेटी जो जारी करेगी वही फाइनल होगा।