सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Statue of Buddhist god Avalokiteshvara Padmapani recovered during checking in Mahasamund

महासमुंद: बौद्ध धर्म के देवता की बेशकीमती मूर्ति बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद में वाहन चेकिंग के दौरान बेशकीमती बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की मूर्ति बरामद की है। यह मूर्ति 10वीं-11वीं सदी की प्राचीन मूर्ति है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Statue of Buddhist god Avalokiteshvara Padmapani recovered during checking in Mahasamund
बौद्ध धर्म के देवता की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस और सायबर सेल की टीम ने NH-53 में अन्तर्राजीय चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान बेशकीमती बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की मूर्ति बरामद की है। यह मूर्ति 10वीं-11वीं सदी की प्राचीन मूर्ति है। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। 



पुलिस के मुताबिक, जब्त मूर्ति की कीमत 2.5 करोड़ बताई जा रही है। तीनों आरोपी इंदौर मध्य प्रदेश के रहने वाले है। फरार आरोपी हासिम खान भी इंदौर का ही रहने वाला है। सभी ओडिशा के अंगुल जिला से मूर्ति चोरी कर इंदौर ले जा रहे थे। रायपुर पुरातत्व विभाग ने मूर्ति की पुरानी और बेशकीमती होने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपियो से स्विप्ट कार, दो मूर्ति , तीन नग मोबाइल जब्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बॉर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी। तभी बरगढ़ ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक MP 09 TB 5054 तेज रफ्तार बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। जो पुलिस पार्टी को वाहन चेकिंग करते खडा देख वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोड़कर भागने लगे। जिसे पुलिस की टीम द्वारा दौड़कर घेराबंदी कर तीन को पकड़ा गया। जिसमें एक व्यक्ति मौके पर से फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बलराम यादव पिता लक्ष्मण सिंग उम्र 48 वर्ष सा. ग्राम कलौदहाला थाना लवुडिया जिला इंदौर, मध्य प्रदेश (02) सुरेन्द्र पाल पिता रामप्रसाद पाल उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड नं. 16 म.न. 122 रूवमी नगर छोटा बागडण थाना एरोड्रम जिला इंदौर, मध्य प्रदेश तथा (03) सुधीर अहीर पिता वासुदेव अहीर उम्र 18 वर्ष सा. कृष्णबाग कॉलोनी पटेल दूध डेयरी के पास विजय नगर इंदौर, मध्य प्रदेश का निवासी बताया।

जिनसे पुलिस पार्टी को देख भागने का कारण पूछे जाने पर टाल मटोल और गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है। जिसके आधार पर कार की तलाशी ली गई। पुलिस टीम के द्वारा वाहन के तलाशी दौरान पीछे डिक्की से दो नग छोटा, बड़ी मूर्ति मिली।

जिसे बाहर निकालकर देखने पर प्राचाीनकालीन मूर्ति मिली। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियों के द्वारा पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर गुमराह करते रहे। टीम के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि इंदौर से ओडिशा जाने के लिए निकले थे। जिला अंगूल ओडिशा के 60-70 किमी आगे पहुंचे। जहां पर एक मंदिर था। उक्त मंदिर में स्थापित छोटा, बड़ी दो नग मूर्ति को चोरी कर कार के डिक्की में रखकर वापस इंदौर, मध्य प्रदेश जा रहे। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों से दोनों मूर्ति को जब्त कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed