फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Swine flu entered Mahasamund district seven patients found

Swine Flu: महासमुंद जिले में हुई स्वाइन फ्लू की एंट्री, सात मरीज मिले, एक ने तोड़ा दम

Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 03 Sep 2024 11:05 PM IST
सार

चार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तो वहीं महासमुंद के एक मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है। बसना के एक और मरीज का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Swine flu entered Mahasamund district seven patients found
चांदीपुरा वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना महामारी के सदमे से लोग अभी पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं कि अब स्वाइल फ्लू की जिले में एंट्री हो गई है। महासमुंद जिले में स्वाइन फ्लू के सात केस सामने आए हैं। इन केसों में एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत भी हो गई है। आज सुबह रायपुर के निजी अस्पताल में बसना के 59 वर्षीय एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू के चलते मौत हुई है। जिला सर्विलेंस अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


डॉ. छत्रपाल ने बताया है कि जिले में स्वाइन फ्लू के सात मरीज पाए गए हैं, जिनमें से चार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं तो वहीं महासमुंद के एक मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है। बसना के एक और मरीज का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक व्यक्ति ने आज सुबह रायपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पॉजिटिव मरीजों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह है कि जो व्यक्ति स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाए गए हैं उनके कांटेक्ट में आने वाले अन्य कोई भी व्यक्ति, स्वाइन फ्लू के लक्षण में नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना की तरह स्वाइन फ्लू के भी लक्षण सर्दी-खांसी-बुखार और बदन दर्द जैसे होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू का इलाज संभव है। समय रहते टेस्ट के साथ डॉक्टरी परामर्श लेते हुए दवा ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिले में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट मोड पर है। हर ब्लॉक में ऐसे लक्षण पाए जाने पर तत्काल टेस्ट कराया जा रहा है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज में स्पेशल वार्ड के साथ आईसीयू सेंटर भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed