{"_id":"65d1f7dc327925b4fa05b5e4","slug":"three-arrested-in-two-separate-cases-related-to-ganja-smuggling-in-mahasamund-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: गांजा तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, 1.07 करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: गांजा तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार, 1.07 करोड़ रुपये आंकी जा रही कीमत
Sun, 18 Feb 2024 05:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:59 PM IST
सार
पकड़े गए तीन आरोपियों में से दो अमरावती महाराष्ट्र से है और एक रोहतक हरियाणा का है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद में पुलिस ने गांजे की तस्करी से जुड़े दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पास से दो क्विंटल 15 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1.07 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गांजे के साथ-साथ दो लग्जरी कारें, तीन मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पहले मामले में कोतवाली पुलिस ने 165 किलो के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार है, जिनकी पहचान तुषार हरीश पंचारिया और पवन बाबूलाल पांडेय निवासी अमरावती महाराष्ट्र के रूप में हुई है। दूसरे मामले में सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास 50 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान वीरेंद्र सिंह, निवासी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन