सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Two smugglers arrested with 400 cases of illegal liquor in Mahasamund

Mahasamund: महासमुंद में 400 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 23 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 26 Aug 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

शराब झारखंड से ओडीशा होते हुए बीजापुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Two smugglers arrested with 400 cases of illegal liquor in Mahasamund
महासमुंद में 400 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद के सिंघोड़ा और  साइबर सेल की टीम ने रेहटीखोल बैरियर के पास एक ट्रक से शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से पुलिस ने 400 पेटी शराब जब्त की है। शराब झारखंड से ओडीशा होते हुए बीजापुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश का एक ट्रक भारी मात्रा में शराब लेकर ओडिशा की ओर से महासमुंद की ओर आ रहा है। सूचना पर सिंघोडा व साइबर सेल टीम ने सभी प्वाइंट पर तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग रेहटीखोल के पास आइसर ट्रक क्रमांक यूपी 77 एटी 4876 को रोका गया। ट्रक में दो युवक सवार थे जिन्होंने अपना नाम-पता मानपुर थाना शिवराजपुर, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी अजय कुमार (25) चासबोकारो, थाना चासबोकारो, झारखण्ड निवासी बादल मण्डल (25) बताया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भूसा भरा था, भूसा बोरी को हटाने पर ट्रॉली में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 10 हजार लीटर अवैध शराब जब्त

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी से अब तक पुलिस ने कुल 822 प्रकरणों में 857 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 47.53 लाख रुपए के 10434 लीटर शराब जब्त की है। शुक्रवार को पकड़ी गई शराब के संबंध में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे झारखण्ड से महासमुंद होते हुए जिला बीजापुर में शराब खपाने ले जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed