सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Vande Bharat Express reached railway station passengers were happy in Mahasamund

Mahasamund: रेलवे स्टेशन पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, यात्री हुए खुश, जाने कितने मिनट का रहेगा स्टॉपेज

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Sep 2024 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

महासमुंद से रायपुर-दुर्ग की ओर और महासमुंद से विशाखापट्टनम की ओर जाने वाले यात्रियों को अब वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा मिलने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन आज अचानक महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंची।

Vande Bharat Express reached railway station passengers were happy in Mahasamund
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महासमुंद से रायपुर-दुर्ग की ओर और महासमुंद से विशाखापट्टनम की ओर जाने वाले यात्रियों को अब वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा मिलने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रेन आज अचानक महासमुंद रेलवे स्टेशन पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को देखकर यात्री काफी खुश हुए। क्योंकि यह इस रूट की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।

Trending Videos


दरअसल रेलवे के द्वारा आज दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया। दुर्ग से ट्रेन की शुरूआत हुई, जो निर्धारित स्टॉपेज में पहुंचकर रूट जांच करते दिखे। ट्रायल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस में डीआरएम रायपुर, सीनियर डीएमई और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि 16 सितंबर से दुर्ग-विशाखापट्टनम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। वंदे भारत का उद्घाटन पहले 15 सितंबर को होने वाला था, जिसके स्थान पर समय में बदलाव कर अब 16 सितंबर को इसका शुभारंभ होगा। 16 सितंबर की शाम 4:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली झंडा दिखाकर रायपुर से रवाना करेंगे और यह शाम 4:45 बजे महासमुंद पहुंचेगी। महासमुंद में इसका 5 मिनट का स्टॉपेज होगा। यह शाम 4:50 मिनट पर महासमुंद से रवाना हो जायेगी। यह ट्रेन रात 12:20 में विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed