{"_id":"64fabe26908fab8b1d06c14b","slug":"woman-died-and-many-others-injured-in-road-accident-in-mahasamund-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत; 28 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर, एक महिला की हुई मौत; 28 लोग घायल
Fri, 08 Sep 2023 11:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:55 AM IST
सार
हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर हुआ है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 39 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में जहां एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद में नेशनल हाइवे-53 पर मुंगई माता मंदिर के पास सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत की खबर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल 39 लोग सवार थे। जिनमें से 28 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर हुआ है। सभी लोग गिरौदपुरी से दर्शन कर वापस अपने गांव खैरझिटी आ रहे थे। इस दौरान ट्रक ने टक्कर मारी है। चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर कर रही है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन