सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Mahasamund News ›   Yogeshwar Raju reached Mahasamund for first time after the victory in Mahasamund

Mahasamund: जीत के बाद पहली बार महासमुंद पहुंचे योगेश्वर राजू, लोगों का जताया आभार किया रोड शो

अमर उजाला नेटवर्क, महासमुन्द Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 31 Dec 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को महासमुंद विधानसभा में 20 साल के बाद फतेह हासिल हुई है। 20 सालों बाद मिली जीत के बाद भाजपा में उत्साह का माहौल है। 

Yogeshwar Raju reached Mahasamund for first time after the victory in Mahasamund
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार को महासमुंद विधानसभा में 20 साल के बाद फतेह हासिल हुई है। 20 सालों बाद मिली जीत के बाद भाजपा में उत्साह का माहौल है। जीत के बाद पहली बार महासमुंद भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आभार रैली निकाली।

Trending Videos

 

महासमुंद की इस आभार रैली में जनता में उत्सव का माहौल देखा जा रहा है। आभार रैली की शुरूआत ग्राम घोड़ारी से हुई, जो बेलसोंडा, साराडीह, खरोरा होते हुए महासमुंद शहर पहुंची। आभार रैली में 15 किलोमीटर का रोड शो आयोजित किया गया है। जिसमें आतिशबाजी, ढोल-ताशे, के साथ विधायक राजू सिन्हा का स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गांव से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत के साथ विधायक को लड्डुओं से तौला गया। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में विभिन्न संगठनों और समाज के लोगों के साथ साथ व्यापारी एवं नागरिकों के द्वारा अपने नए विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान जनता का आशीर्वाद लेकर नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जनता का आभार जता रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed