{"_id":"6ae1c9fb24263130b600f463","slug":"nava-raipur-bus-facility-extended-for-employees-for-six-months-order-issued-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवा रायपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को राहत: 6 महीने बढ़ी बस सुविधा; जानें हर महीने कितना देना होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवा रायपुर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को राहत: 6 महीने बढ़ी बस सुविधा; जानें हर महीने कितना देना होगा किराया
Wed, 28 Oct 2026 03:41 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए नवा रायपुर बस सुविधा 30 अप्रैल 2027 तक बढ़ा दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, कर्मचारियों को हर महीने 3,066 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को नवा रायपुर आने-जाने के लिए बस सुविधा अगले छह महीने तक मिलती रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 नवंबर से 30 अप्रैल, 2027 तक के लिए बस सेवा की समयावधि बढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों को हर महीने 3066 रुपये देने होंगे।
यह व्यवस्था नई परिवहन सुविधा शुरू होने तक या छह महीने की अवधि पूरी होने तक, जो भी पहले हो, तब तक लागू रहेगी। शासन ने नगर निगम रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव और अनुशंसा के बाद यह मंजूरी दी है।
नई व्यवस्था तक प्राधिकरण करेगा बसों का संचालन
शासन ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को निविदा प्रक्रिया पूरी होने और नई व्यवस्था शुरू होने तक बस संचालन के लिए अनुबंध की अवधि बढ़ाने की अनुमति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बस संचालन को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार सभी बसों की नियमित तकनीकी जांच करानी होगी। यात्रा के दौरान बस खराब होने पर तुरंत दूसरी बस उपलब्ध करानी होगी। साथ ही खराब पड़ी बसों के स्थान पर जल्द से जल्द नई बसें चलानी होंगी।
विज्ञापन
चालकों की मेडिकल जांच और देयकों का भुगतान
विभाग ने चालकों और परिचालकों की नियमित मेडिकल जांच कराने के साथ ही उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शिष्ट व्यवहार करने का निर्देश दिया है। बसों का संचालन तय समय-सारणी और यातायात नियमों के अनुरूप ही करना होगा। बस संचालन का भुगतान सत्यापित देयकों के आधार पर होगा। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मांग पत्र प्रस्तुत करेंगे, जिसके उपरांत नियमानुसार भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।