{"_id":"6a2269c4d9f7623bd9034acb","slug":"new-dress-code-in-chhattisgarh-government-schools-students-will-get-two-sets-of-uniforms-each-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई ड्रेस, नया सत्र: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नया ड्रेस कोड, छात्रों को मिलेंगे दो-दो सेट यूनिफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई ड्रेस, नया सत्र: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नया ड्रेस कोड, छात्रों को मिलेंगे दो-दो सेट यूनिफॉर्म
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का लुक भी बदलने जा रहा है। इस बार प्रदेशभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए रंग और डिजाइन की यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के साथ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का लुक भी बदलने जा रहा है। इस बार प्रदेशभर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नए रंग और डिजाइन की यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर यूनिफॉर्म वितरण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों को ब्लू चेक पैटर्न वाली शर्ट के साथ स्लेटी रंग की पैंट और ट्यूनिक दी जाएगी। पहले यह बदलाव सीमित संभागों तक था, लेकिन अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है। नए सत्र में सरकारी स्कूलों के सभी पात्र विद्यार्थियों को दो-दो सेट यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
यूनिफॉर्म निर्माण और वितरण की जिम्मेदारी हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ को सौंपी गई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष करीब 50 लाख से अधिक यूनिफॉर्म वितरित की जानी हैं। इनमें से 28 लाख से ज्यादा यूनिफॉर्म पहले ही तैयार कर स्कूलों तक पहुंचाई जा चुकी हैं। शेष यूनिफॉर्म की सप्लाई भी तेजी से जारी है ताकि सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों तक ड्रेस पहुंच सके।
विज्ञापन
इस अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश के 2001 महिला समूह यूनिफॉर्म सिलाई कार्य से जुड़े हुए हैं, जिससे हजारों महिलाओं को रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर मिला है।
जिलावार मांग की बात करें तो बिलासपुर, कोरबा, बलौदाबाजार, रायपुर, बस्तर, सूरजपुर, महासमुंद और कबीरधाम में यूनिफॉर्म की सबसे अधिक जरूरत दर्ज की गई है। वहीं दूरस्थ और आदिवासी अंचलों को प्राथमिकता देते हुए कई जिलों में दोनों सेट की आपूर्ति पूरी की जा चुकी है।
विभाग का दावा है कि नए सत्र के पहले चरण में अधिकांश स्कूलों तक यूनिफॉर्म पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद शेष जिलों में भी वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत से ही नई यूनिफॉर्म मिल सके।

Trending Videos