सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Polling parties headed towards booth for second phase of voting in CG Election 2023

CG Election 2023: कल होगी 70 सीटों पर वोटिंग, दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा, बूथ की तरफ रवाना हो रहे मतदान दल

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद, महासमुंद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 16 Nov 2023 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ की दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों पर मतदान कल यानी 17 नवंबर को होगा। दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी पार्टियों द्वारा किया जा रहा प्रचार अब बंद हो गया है। वहीं, मतदान दलों को उचित मतदान सामग्री देकर बूथ की तरफ रवाना किया जा रहा है। 
 

Polling parties headed towards booth for second phase of voting in CG Election 2023
मतदान दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए मतदान सामग्री वितरण किया गया और टीम को रवाना किया गया। मतदान दल के अधिकारी, कर्मचारी मतदान सामग्री स्थल में पहुंचकर निर्धारित काउंटर से मतदान सामग्री प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान कर्मियों से बातचीत कर जानकारी भी ली।



कलेक्टर ने की अपील
बालोद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मतदान कर्मियों को रवाना करने के साथ ही बालोद जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जो 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं वह लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सेदारी जरूर बनाएं। बालोद हमेशा से ही सभी चीजों में अव्वल रहा है और मतदान के आंकड़ों में भी बालोद अव्वल रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रशासनिक व्यवस्थाएं आम जनता के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केंद्र
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि बालोद जिले के तीनों विधानसभा सीटों में प्रत्येक विधानसभा में 10 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। वहां की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की होगी। तैयारी पूरी हो चुकी है और यह उत्साहवर्धन के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। महिला मतदान कर्मी भी बेहद खुश हैं और खुशी-खुशी अपने संगवारी मतदान केंद्र को रवाना हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


युवा एवं दिव्यांग मतदान केंद्र की  भी व्यवस्था
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि बालोद जिले के विधानसभा में प्रत्येक विधानसभा में एक दिव्यांग मतदान केंद्र एक युवा मतदान केंद्र भी बनाया गया है। युवा मतदान केंद्र में केवल युवा ही मतदान कर्मियों की भूमिका निभाएंगे। वहीं, दिव्यांग मतदान केंद्र में दिव्यांगों की जरूरत को देखते हुए सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा चुकी है।

महासमुंद में 12,295 कर्मचारी मतदान केंद्र की तरफ रवाना
महासमुंद जिले के चारों विधानसभा के लिए मतदान दल रवाना हुए हैं। पिटियाझर के मंडी परिसर में गुरुवार सुबह से ही मतदान सामग्री का वितरण किया जा रहा था। मंडी परिसर पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने जायजा लिया। सामग्री वितरण के लिए मंडी परिसर पीटियाझर में 16-16 काउंटर बनाए गए। मतदान सामग्री लेकर 235 रूटों के लिए 12,295 कर्मचारी रवाना हुए। जिले के चारों विधानसभा में कल 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए जिले में 1079 मतदान केंद्र बनाये गए। 8 लाख 55 हजार 503 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुंगेली में मतदान केंद्रों का कलेक्टर ने किया निरक्षण
छत्तीसगढ़ मे दूसरे चरण के होने वाले मतदान के लिए मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव और एसपी चंद्रमोहन सिंह ने आदर्श मतदान केंद्र स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि मतदान दलों को रवाना एवं मतदान सामाग्री वितरण की प्रकिया शुरू हो चुकी है। मुंगेली जिले में 659 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मुंगेली में 279 तो लोरमी में 262 मतदान केंद्र बनाए गए है।

इसके साथ ही जिले में पांच लाख 86 हजार मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। वहीं, सभी विधानसभा में संगवारी मतदान केंद्र तो एक एक दिव्यांग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, वोटिंग प्रकिया शांतिपूर्ण निपट सके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए अपील किया है।

बेमेतरा में सड़क मार्ग से रवाना हुए मतदान दल
बेमेतरा जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ में दूसरे चरण का मतदान कल शुक्रवार 17 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान सामग्रियों को वितरण जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर से किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर चौकन्ना और सर्तक है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

सुबह सात बजे से विधानसभा वार निर्वाचन सामग्री का वितरण शुरू हुआ, जो तकरीबन दोपहर 12 बजे तक चला। इसके लिए 39 टेबल लगाई गई। एक टेबल पर तीन अधिकारी-कर्मचारियों ने सामग्री का वितरण किया। वहीं, स्ट्रांग रूम से ईवीएम व वीवीपैड कर्मचारी अलग से लगाये गये। पूरा मतदान कार्य सम्पन्न कराने में 3,500 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी है। अतिरिक्त कर्मचारी अलग से शामिल है। गुरुवार शाम तक जिले के अधिकतर मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टी ने आमद दे दी है। यहीं पोलिंग पार्टी कल शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराएंगी। तीनों विधानसभा के कुल 867 मतदान केंद्र में 7 लाख 64 हजार 614 मतदाता शुक्रवार को वोट डालेंगे। 

जांजगीर चांपा में वितरित की गईं ईवीएम मशीनें और सामग्री 
जांजगीर चांपा जिले की तीनों विधानसभा अकलतरा, जांजगीर और पामगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होगा। जिले में कुल सात लाख 92 हजार 450 मतदाताओं के लिए कुल 811 बूथ बनाए गए हैं। जिसके लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में ईवीएम मशीनों एवं सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। मतदान दल सामग्री प्राप्त करने के बाद अपने-अपने मतदान केंद्रों के ले रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed