{"_id":"6a4f7b49d929139e020cdafc","slug":"accused-arrested-for-assaulting-a-young-man-and-robbing-his-car-belal-ahmed-committed-the-crime-due-to-a-financial-dispute-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4482526-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: मारपीट और कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, लेन-देन के विवाद के चलते बेलाल ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: मारपीट और कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, लेन-देन के विवाद के चलते बेलाल ने वारदात को दिया अंजाम
Thu, 09 Jul 2026 07:24 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:24 PM IST
सार
रायगढ़ जिले में लेन-देन के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर कार लूटकर फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
कार लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायगढ़ जिले में लेन-देन के विवाद में एक युवक के साथ मारपीट कर कार लूटकर फरार हो जाने वाले आरोपी को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार गजपति राम राठिया निवासी भेण्ड्रा ने कल घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया था कि वर्ष 2024 में उसके परिवार ने अपनी पैतृक भूमि का सौदा बेलाल अहमद से 7 लाख में किया था। जिसके एवज में आरोपी ने 3.50 लाख अग्रिम राशि दी थी।
विज्ञापन
कुछ माह बाद आरोपी बेलाल ने भूमि खरीदने से इंकार करते हुए अग्रिम राशि वापस मांगी। इस बीच आपसी परिचय का लाभ उठाकर बेलाल अहमद ने प्रार्थी की कार मांगकर ले ली और लगभग 7 माह तक अपने कब्जे में रख ली और देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रार्थी गजपति से अपनी जमीन अन्य व्यक्ति को बेचकर 2.50 लाख रूपये बेलाल को दी तब उसने कार वापस कर दिया। पीड़ित ने बताया कि लेन-रदेन में 1 लाख रूपये शेष रहने पर आरोपी लगातार उसे व उसके परिवार पर 10 लाख देने का दबाव बनाता रहा और घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि 6 जुलाई को वह अपने साथी रामसाय साव के साथ कारगिल चौक घरघोड़ा में खड़ा था। इसी दौरान आरोपी बेलाल अहमद वहां पहुंचा और बकाया राशि को लेकर विवाद करते हुए मारपीट करने लगा। साथ ही कार की चाबी जबरन छीनकर कार लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद घरघोड़ा पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(3), 115(2), 308(5) एवं 309(6) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने टीम गठित आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी बेलाल अहमद को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट गई मारूति सुजुकी कार बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।