पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   exploited young woman for years under false promise of marriage

'आत्महत्या कर लूंगा': शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध, युवती पूछती तो कहता- पत्नी को दूंगा तलाक

Mon, 06 Jul 2026 03:28 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 03:28 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
exploited young woman for years under false promise of marriage
युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती को शादी का झांसा देकर कई साल तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पंकज गुप्ता से उसकी पहचान 2018 में हुई थी, जब वह नाबालिग थी।

विज्ञापन


आरोपी ने प्यार का इजहार करते हुए शादी का झूठा आश्वासन दिया। 20 जून 2018 को उसने पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2019 में आरोपी ने दूसरी युवती से विवाह कर लिया। इसके बावजूद वह पीड़िता पर दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपी आत्महत्या करने या झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था। 
विज्ञापन


पीड़िता पढ़ाई के लिए रायगढ़ और अंबिकापुर गई, पर आरोपी ने वहां भी उसका पीछा किया। आरोपी ने उसे अपनी पत्नी के छोड़कर जाने और उससे विवाह करने का झूठा आश्वासन दिया। इस झूठे विश्वास में रखकर आरोपी ने कई साल तक उसका शोषण किया। बाद में शादी से इन्कार करने पर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत के बाद धरमजयगढ़ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 64(2)(उ) भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


आरोपी ने पीड़िता को लगातार धमकियां दीं। वह उसे आत्महत्या करने या झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर डराता था। पीड़िता के शहर बदलने के बावजूद आरोपी उसका पीछा करता रहा। वह उसके किराये के मकान तक पहुंच जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed