Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raipur newborn baby trafficking racket busted three women arrested

सीजी: नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 महिलाएं गिरफ्तार; 5 से 10 लाख में करते थे बिक्री

Thu, 19 Nov 2026 10:00 AM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 19 Nov 2026 10:00 AM IST
सार

नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह गरीब गर्भवती महिलाओं को मुफ्त इलाज और प्रसव का झांसा देकर बच्चों का सौदा 5 से 10 लाख रुपये में करता था। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
raipur newborn baby trafficking racket busted three women arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गरीब अथवा संकटग्रस्त परिस्थितियों में गर्भवती हुई महिलाओं को निशुल्क प्रसव और मुफ्त इलाज का लालच देकर उनके बच्चों का सौदा करता था। गिरोह के तार ओडिशा, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों से जुड़े हुए थे। गिरोह नवजात शिशुओं की तस्वीरें व्हाट्सएप समूह में साझा करता था और खरीदार मिलने पर बच्चों को 5 से 10 लाख रुपये तक में बेच देता था। आरोपियों ने एक पीड़िता को बच्चे समेत बंधक बना लिया था, जिसके बाद पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन


झांसा देकर बंधक बनाने का पर्दाफाश
पूरा मामला तब प्रकाश में आया, जब ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी पीड़ित महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंची। पीड़ित महिला गर्भवती थी और उसी दौरान उसका संपर्क रायपुर निवासी कृतिका साहू से हुआ। आरोपी महिला ने उसे रायपुर में मुफ्त इलाज और सुरक्षित प्रसव का भरोसा दिलाया। रायपुर पहुंचने पर कृतिका ने महिला को अपनी अन्य साथियों गीतिका नाग और अहिल्या नामदेव से मिलवाया। इसके बाद पीड़िता को रायपुर के गोगांव स्थित अहिल्या के मकान में ठहराया गया।
विज्ञापन


महिला ने 4 नवंबर को बच्चे को जन्म दिया। तीनों आरोपी महिलाओं ने उसकी कमजोर आर्थिक स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने नवजात को किसी निसंतान दंपती को बेचने के बदले बड़ी राशि देने का लालच दिया। जब पीड़िता ने बच्चे को बेचने से स्पष्ट इंकार कर दिया, तो उन्होंने उसे डराना-धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी पीड़िता और नवजात बच्चे को दोबारा अहिल्या के घर ले गए और वहां कमरे में बंधक बना दिया। आरोपियों ने महिला पर दबाव बनाया कि प्रसव के पूरे खर्च की भरपाई बच्चे को बेचकर ही की जाएगी। वे महिला की सहमति के बिना ही बच्चे का सौदा करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह की कार्यप्रणाली और जालसाजी
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि यह सिंडिकेट बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। गिरोह के बदमाश नवजात शिशुओं की तस्वीरें विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में भेजकर संभावित खरीदारों की तलाश करते थे। बच्चों का सौदा करते समय आरोपी खरीदारों को बच्चे की जाति और धर्म के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करते थे।

सौदा तय हो जाने के बाद खरीदार पति-पत्नी को ही बच्चे का असली माता-पिता दर्शाने के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी तैयार करवाए जाते थे। बच्चों को देश के विभिन्न राज्यों और दूरदराज के शहरों तक पहुंचाने के लिए विमान सेवा का उपयोग भी किया जाता था। गिरोह के सदस्य दलालों के माध्यम से निसंतान दंपतियों से संपर्क साधते थे और मोटी धनराशि वसूलते थे।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
आजाद चौक थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाओं में आमापारा रामकुंड निवासी 34 वर्षीया कृतिका साहू, सीतानगर गोगांव निवासी 40 वर्षीया अहिल्या नामदेव और भिलाई-3 के पुरैना निवासी 36 वर्षीया गीतिका नाग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।


गिरोह 5-6 लोग और शामिल
पुलिस को सिंडिकेट में 5 से 6 अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान 15 से 20 नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह और संबंधित कड़ियों की गहराई से पड़ताल कर रही है। इस मामले में रायपुर के कुछ निजी अस्पतालों और चिकित्सकों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी दस्तावेज के निर्माण और बच्चों की मानव तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed