फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Suspicion over character turns man into monster in Dantewada: Husband decapitates wife, flees

दंतेवाड़ा में चरित्र पर शक ने बनाया हैवान: पत्नी का सिर धड़ से अलग कर फरार हुआ पति, 24 घंटे में गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 02:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 02:19 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कतियारास में एक महिला का शव बरामद किया गया। मोहल्ले के लोगों को बदबू आने पर पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस जांच पर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हत्या करने की बात कबूल की।

विज्ञापन
Suspicion over character turns man into monster in Dantewada: Husband decapitates wife, flees
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कतियारास का है। मोहल्ले के लोगों को बदबू आने के बाद उन्होंने पुलिस इसकी सूचना दी। मामले को लेकर पुलिस ने जांच पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी हत्या करने की बात कबूल की।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03, कतियाररास में एक महिला की निर्मम हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के द्वारा टीम गठित करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि 23 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिला कि वार्ड क्रमांक 3, कतियाररास स्थित लक्ष्मण कुंजाम के मकान से तेज दुर्गंध आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मकान के सामने गेट पर ताला लगा होने के कारण पुलिस ने पीछे के हिस्से से घर में प्रवेश किया। जहां आंगन में एक महिला का शव अत्यंत क्षत-विक्षत और सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव का सिर धड़ से अलग था और शरीर में सड़न के कारण कीड़े लग चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत क्राइम सीन यूनिट एवं डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर मृतिका की पहचान झुनकी कुंजाम (35 वर्ष), पति लक्ष्मण कुंजाम, निवासी बुरूंगपाल, थाना बोधघाट, जिला बस्तर के रूप में हुई। शुरुआती पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतिका एवं उसके पति लक्ष्मण कुंजाम के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था तथा आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर लगातार संदेह भी करता था। पुलिस टीम द्वारा तुरंत ही आरोपी की तलाश में टीम को रवाना किया गया और आरोपी को गोंदपाल क्षेत्र से घेराबंदी कर लक्ष्मण कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि 17 जुलाई की शाम उसकी दूसरी पत्नी झुनकी कुंजाम एक बोतल देशी शराब लेकर घर आई थी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान नशे की हालत में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी को घर के पीछे आंगन में ले जाकर रसोई से लाए चाकू से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या करते हुए गर्दन अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया। लेकिन पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed