{"_id":"6a8575f0ca9b0821380a011b","slug":"fed-up-with-the-lab-assistants-behavior-a-female-student-complained-to-her-family-leading-to-the-registration-of-an-fir-bastar-news-c-1-1-noi1494-4627274-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नाबालिग छात्रा को 6 महीने से अश्लील मैसेज भेज रहा था लैब असिस्टेंट, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नाबालिग छात्रा को 6 महीने से अश्लील मैसेज भेज रहा था लैब असिस्टेंट, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Wed, 19 Aug 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 06:27 PM IST
सार
कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को पिछले 6 माह से स्कूल के ही लैब असिस्टेंट के द्वारा अश्लील मैसेज के साथ ही उसे लगातार परेशान किया जा रहा था। छात्रा के द्वारा मामले को लेकर परिजनों को लैब असिस्टेंट की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी लैब असिस्टेंट
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल में ही पदस्थ लैब असिस्टेंट पर लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले करीब छह महीने से छात्रा को लगातार आपत्तिजनक मैसेज भेज रहा था। शुरुआत में छात्रा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बावजूद आरोपी की कथित हरकतें बढ़ती गईं। आखिरकार परेशान छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल में कार्यरत लैब असिस्टेंट द्वारा उनकी बेटी से लगातार व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक बातचीत की जा रही थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा और आरोपी के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी लैब असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्कूल में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा और ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेने की बात कही है।