{"_id":"69f26bfcbe4e2f5d3a001979","slug":"goods-worth-rs-35000-stolen-after-breaking-the-lock-of-the-shop-jhajjar-news-c-195-1-jjr1006-134511-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर 35 हजार का सामान चोरी
विज्ञापन
29jjrp02- सीसीटीवी में जाता दिखाई देता युवक। स्रोत : सीसीटीवी
विज्ञापन
झज्जर। गैस गोदाम के पास मंगलवार रात को एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपये का सामान और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। मालिक ने शिकायत डायल 112 पर दी।
दुकान मालिक अजय ने बताया कि चोर दुकान से घी के डिब्बे, सिगरेट और रियल जूस चुरा कर ले गया है। बताया कि मंगलवार रात करीब 9.30 बजे वह दुकान बंद कर घर गया था। सुबह जब पांच बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और शटर आधा खुला पड़ा था। सिटी थाना पुलिस ने टीम ने दुकानदार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोर ने वारदात को 32 मिनट में अंजाम दिया। यह पूरा मामला दुकान के पास एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। उसमें सामने आया है कि एक व्यक्ति रात 2.20 बजे दुकान का ताला तोड़कर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है, जो 2.52 बजे वारदात को अंजाम देकर वहां से चला जाता है।
अजय ने बताया कि जब उन्होंने आसपास जांच की तो दुकान के नजदीक खड़ी एक गाड़ी के पीछे कोल्ड डि्रक की खाली बोतल और सिगरेट पड़ी हुई थी। ऐसा लगता है वहां चोर के अन्य साथी थे।
Trending Videos