फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh News: Over 12 Injured After Passenger Bus Overturns in Dantewada, Police Launch Rescue Operation

Chhattisgarh News: यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 से अधिक घायलों का अस्पतालों में चल रहा इलाज

Tue, 28 Jul 2026 08:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 08:00 AM IST
सार

जिले में सुबह तड़के एक यात्री बस पलटने से 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Chhattisgarh News: Over 12 Injured After Passenger Bus Overturns in Dantewada, Police Launch Rescue Operation
घायलों को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास मंगलवार तड़के यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब एक निजी ट्रेवल्स की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bijapur: टी संवर्ग कर्मचारियों ने पदोन्नति में भेदभाव का लगाया आरोप, बस्तर सांसद को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही भांसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जवानों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। अंधेरे के बीच जवानों ने मोबाइल फोन की टॉर्च की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज बचेली अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

फिलहाल हादसे के कारणों का आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई होगी। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed