{"_id":"6a4621d656913bd3d5024307","slug":"school-student-killed-after-being-hit-by-speeding-pickup-truck-bastar-news-c-1-1-noi1494-4458584-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 11वीं के छात्र की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
Thu, 02 Jul 2026 03:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:04 PM IST
सार
जगदलपुर में करीतगांव के आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11 वी में पढ़ने वाले छात्र को गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक अंश पाणिग्राही
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में करीतगांव के आत्मानंद स्कूल में कक्षा 11 वी में पढ़ने वाले छात्र को गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप चालक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा छात्र घायल हो गया। आसपास के अलावा पीछे से आ रहे छात्रों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया, जबकि शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए नगरनार थाना प्रभारी ने बताया कि आसना निवासी गोपाल पाणिग्राही का बेटा अंश पाणिग्राही 18 वर्ष अपने दोस्त अंकित के साथ करीतगांव स्थित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने के लिये जा रहा था कि स्कूल से कुछ दूरी पहले की गाड़ी का बैलेंस बिगड़ने से दोनों गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में जहां अंश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वही उसका दोस्त घायल हो गया। घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य छात्रों ने पुलिस के साथ ही परिवार को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया है।
विज्ञापन