{"_id":"69f1d58a0d0e5a402c0af490","slug":"seeing-his-growing-fame-in-the-village-an-attempt-was-made-to-murder-him-by-giving-a-contract-of-rs-20000-bastar-news-c-1-1-noi1494-4222398-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG Crime: कांकेर में 20 हजार की सुपारी, गांव मे बढ़ती प्रसिद्धि से ईष्या पर हत्या की साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Crime: कांकेर में 20 हजार की सुपारी, गांव मे बढ़ती प्रसिद्धि से ईष्या पर हत्या की साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर जिले के थाना लोहत्तर में गांव में बढ़ती प्रसिद्धि से ईर्ष्या कर तीन युवकों ने 20 हजार रुपये देकर एक युवक की हत्या की सुपारी दी। आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया, लेकिन घायल के शोर मचाने पर अपराधी भाग निकले। पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के लोहत्तर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव में एक युवक की बढ़ती प्रसिद्धि से कुछ लोग ईर्ष्या करने लगे। उन्होंने 20 हजार रुपये की सुपारी देकर उस युवक की हत्या का प्रयास किया।
Trending Videos
थाना लोहत्तर प्रभारी ने बताया कि लालजी पुड़ो (32 वर्ष, निवासी तुमरीसूर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 24-25 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे उन पर जानलेवा हमला हुआ। वह राजकुमारी के शादी समारोह से घर लौट रहे थे। हमले में उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उन्हें पहले सीएचसी दुर्गूकोंदल और फिर जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में अनिल पुड़ो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम का नाम सामने आया। इन तीनों ने लालजी की गांव में लगातार बढ़ती प्रसिद्धि से ईर्ष्या के कारण हत्या की साजिश रची। उन्होंने रोहित जैन (निवासी शाहकट्टा) और भुरू उर्फ दिनेश उयके (निवासी बसंतनगर भानुप्रतापपुर) को 20 हजार रुपये की सुपारी दी। दोनों हमलावरों ने लालजी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। लालजी के शोर मचाने पर हमलावर उसे मृत समझकर भाग गए।
पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल पुड़ो, राजेश उर्फ राकेश आंचला और मनसा नेताम शामिल हैं। इसके साथ ही रोहित जैन और भुरू उर्फ दिनेश उयके को भी पकड़ा गया है। उन पर हत्या का षड्यंत्र रचने, सबूत मिटाने का प्रयास करने और आर्म्स एक्ट की धाराएं 61(2), 238 बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई हैं।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुछ महत्वपूर्ण सामग्री जब्त की है। इसमें एक चाकू, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन शामिल हैं। यह सामग्री आरोपियों के खिलाफ सबूत के तौर पर पेश की जाएगी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
