{"_id":"6a377f54c6c788adea00b9a7","slug":"smuggling-of-mango-trees-action-by-forest-department-bastar-news-c-1-1-noi1494-4417974-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांकेर: आम की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, नीलगिरी की आड़ में हो रहा था खेल, ट्रक जब्त; आरोपी मौके से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: आम की लकड़ी की तस्करी का खुलासा, नीलगिरी की आड़ में हो रहा था खेल, ट्रक जब्त; आरोपी मौके से फरार
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर के कापसी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने नीलगिरी की लकड़ी की आड़ में आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को जब्त किया। बड़गांव नाका पर कार्रवाई के दौरान आरोपी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग और पुलिस उनकी तलाश कर रहे हैं।
आम की लकड़ी की तस्करी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर जिले के कापसी वन परिक्षेत्र में बीती रात वन विभाग की टीम ने आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की। विभाग ने मामले की जानकारी आला अधिकारियों को देने के साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग नीलगिरी की लकड़ी की आड़ में आम की लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। आरोपियों ने ट्रक में रखी नीलगिरी की लकड़ी के बीच आम की लकड़ी छिपाकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने शनिवार रात बड़गांव नाका के पास चेकिंग शुरू कर दी। वनकर्मियों को देखते ही आरोपी ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। विभाग ने ट्रक समेत तस्करी में इस्तेमाल की जा रही आम की लकड़ी जब्त कर ली है। फिलहाल वन विभाग और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।